• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar

Class Notes

Free Class Notes & Study Material

  • Class 1-5
  • Class 6
  • Class 7
  • Class 8
  • Class 9
  • Class 10
  • Class 11
  • Class 12
  • NCERT SOL
  • Ref Books
Home » हिन्दी » व्याकरण » समानार्थक या पर्यायवाची शब्द

समानार्थक या पर्यायवाची शब्द

Last Updated on July 13, 2023 By Mrs Shilpi Nagpal

पर्यायवाची या समानार्थी या अनेकार्थी शब्द

पर्याय का अर्थ है ‘सामान‘ और वाची का अर्थ है ‘बोले जाने वाला” यानिकि समान बोले जाने वाले शब्दों को हिन्दी में समानार्थक या पर्यायवाची शब्द अनेकार्थी शब्द अथवा पर्यायवाची शब्द भी कहते हैं। जैसे की उदाहरण के तौर पे अमृत के पर्यायवाची शब्द सुधा, सोम, पीयूष हैं ऐसे ही चन्द्रमा के पर्यायवाची शब्द शशि, इंदु, राकेश हैं। इंग्लिश में पर्यायवाची या समानार्थी शब्दों को Synonyms  कहते हैं ।

शब्द समानार्थी या पर्यायवाची शब्द
अग्नि पाक, आग, अनल, हुताशन, कृशानु
अंजाम नतीजा, परिणाम, फल
अंत समाप्ति, अवसान, इति, इतिश्री, समापन
अंतर भिन्नता, असमानता, भेद, फर्क
अंतरिक्ष खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल
अंतर्धान गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य
अतिथि मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना
अंदर भीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर
अंदाज अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान
अंधकार तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा
अंधा सूरदास, आँधरा, नेत्रहीन, दृष्टिहीन
अनी कटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी
अभिमान अस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव
अमृत सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय
अरण्य जंगल, वन, कान्तार, कानन, विपिन
अरण्य जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन
अर्जुन पार्थ, धनंजय, कौन्तेय, गुडाकेश, भारत
अर्थ हय, तुरङ, वाजि, घोडा, घोटक
अर्थ धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा
अलंकार आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर
अश्व घोड़ा, हय, घोतक, बाजि, तुरंग
अश्व हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव
असु यातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर
असुर राक्षस, दनुज, नुशाचर, दैत्य, रजनीचर
अहंकार दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान
आईना दर्पण, आरसी, शीशा
आकाश नभ, गगन, द्यौ, तारापथ, पुष्कर, अभ्र, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श
आकाश आसमान, नभ, गगन, व्योम, फलक
आक्रोश क्रोध, रोष, कोप, रिष, खीझ
आँख लोचन, अक्षि, नैन, अम्बक, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि
आखेटक शिकारी, बहेलिया, अहेरी, लुब्धक, व्याध
आग पावक, अनल, अग्नि, बाड़व, वहि
आँगन अँगना, अजिरा, प्राङ्गण
आचरण चाल-चलन, बर्ताव, व्यवहार, चरित्र
आचार्य शिक्षक, अध्यापक, प्राध्यापक, गुरु
आजादी स्वाधीनता, स्वतंत्रता, मुक्ति।
आजीविका व्यवसाय, रोजी-रोटी, वृत्ति, धंधा।
आज्ञा हुक्म, फरमान, आदेश
आतिथ्य मेहमानदारी, मेजबानी, मेहमाननवाजी, खातिरदारी।
आत्मा जीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण, रूह, जीवात्मा, अंतरात्मा
आदत स्वभाव, प्रकृति, प्रवृत्ति
आदमी मानव, मनुष्य, मनुज, मानुष, इंसान
आँधी तूफान, बवंडर, झंझावत, अंधड़
आनंद हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्नता, आह्राद, प्रमोद, उल्लास
आनन चेहरा, मुखड़ा, मुँह, मुखमंडल, मुख
आबंटन विभाजन, वितरण, बाँट, वंटन
आबरू सम्मान, प्रतिष्ठा, इज्जत
आम रसाल, आम्र, अतिसौरभ, मादक, अमृतफल, सहकार, च्युत (आम का पेड़), सहुकार
आम्र आम, रसाल, सहकार, अतिसौरभ
आयु उम्र,वय, जीवनकाल
आयुष्मान दीर्घायु, दीर्घजीवी, चिरंजीवी, चिरायु
आवेदन प्रार्थना, याचना, निवेदन
आशीर्वाद शुभकामना, आशीष, आशिष, दुआ
आश्रम कुटी, स्तर, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा
आंसू नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु
इच्छा अभिलाषा, कामना, वांछा, आकांक्षा, मनोरथ, स्पृहा
इन्द्र सुरेश, शचीपति, सुरपति, देवेंद्र, पुरन्दर, देवेश, वासव, मधवा, सुरेन्द्र
ईख गन्ना, ऊख, इक्षु
ईप्सा इच्छा, ख्वाहिश, कामना, अभिलाषा
ईमानदारी सच्चा, सत्यपरायण, नेकनीयत, सत्यनिष्ठ
ईर्ष्या विद्वेष, जलन, कुढ़न, ढाह
ईश्वर परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता।
ईसा यीशु, ईसामसीह, मसीहा
ईहा मनोकामना, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, कामना
उजला उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल
उजाड जंगल, बियावान, वन
उजाला प्रकाश, रोशनी, चाँदनी
उज्र ऐतराज, विरोध, आपत्ति
उत्कर्ष समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान
उत्कृष्ट उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा
उत्थान उत्कर्ष, प्रगति, उन्नयन
उत्पति उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय
उत्साह उमंग, जोश, उछाह
उदार फ़राख़दिल, क्षीरनिधि, दरियादिल, दानशील, दानी
उदाहरण मिसाल, नजीर, दृष्टांत
उद्दंड ढीठ, अशिष्ट, बेअदब, गुस्ताख़
उद्देश्य लक्ष्य, प्रयोजन, मकसद
उद्धार मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई
उद्यान बगीचा, बाग, वाटिका, उपवन
उन्नति प्रगति, तरक्की, विकास, उत्कर्ष
उपकार भेंट, नजराना, तोहफा
उपहास परिहास, मजाक, खिल्ली
उपा युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न
ऊखल ओखली, उलूखल, कूँडी
ऊखल ओखली, उलूखल, कूँडी
ऊँचा तुंग, उच्च, बुलंद, गगनस्पर्शी
ऊँट करभ, उष्ट्र, लंबोष्ठ, साँड़िया
ऊँट करभ, उष्ट्र, लंबोष्ठ, साँड़िया
ऊधम उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी
ऊसर अनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्य
ऋण कर्ज, कर्जा, उधार, उधारी
ऋतुराज बहार, मधुमास, वसंत, ऋतुपति, मधुऋतु
ऋषभ वृष, वृषभ, बैल, पुंगव, बलीवर्द, गोनाथ
ऋषि साधु, महात्मा, मुनि, योगी, तपस्वी
ऋष्यकेतु कामदेव, मकरकेतु, मकरध्वज, मदन, मनोज, मन्मथ
एकतंत्र राजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही
औचित्य उपयुक्तता, तर्कसंगति, तर्कसंगतता
औरत स्त्री, जोरू, घरनी, महिला, मानवी, तिरिया, नारी, वनिता, घरवाली
औलाद संतान, संतति, आसऔलाद, बाल-बच्चे
औषधालय चिकित्सालय, दवाखाना, अस्पताल
कच बाल, केश, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह
कण्ठ ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा
कपड़ा मयुख, वस्त्र, चीर, वसन, पट, अंशु, कर, अम्बर, परिधान
कबूतर कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल।
कमल नलिन, अरविन्द, उत्पल, अम्भोज, तामरस, पुष्कर, महोत्पल, वनज, कंज, सरसिज, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर
कल्याण भलाई, परहित, उपकार, भला
कष्ट तकलीफ, पीड़ा, वेदना, दुःख
काग कौआ, कागा, काक, वायस
कातिल खूनी, हत्यारा, घातक
कान कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट
कामदेव मदन, मनोज, अनंग, आत्मभू, कंदर्प, दर्पक, पंचशर, मनसिज, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ, मदन, मकरध्वज, मिनकेतु,रतिपति, रतिनाथ
कामधेनु सुरभि, सुरसुरभि, सुरधेनु
कायर कापुरुष, डरपोक, बुजदिल
कार्तिकेय कुमार, षडानन, शरभव, स्कन्द
काल समय, वक्त, वेला
कालकूट जहर, विष, गरल, हलाहल
काला श्याम, कृष्ण, कलूटा, साँवला, स्याह
किताब पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक
किनारा तीर, कूल, कगार, तट
किनारा तट, तीर, कगार, कूल, साहिल
किरण गभस्ति, रश्मि, अंशु, अर्चि, गो, कर, मयूख, मरीचि, ज्योति, प्रभा
किरीट ताज, मुकुट, शिरोभूषण
किश्ती कश्ती, नाव, नौका, नैया
किसान कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता
किस्मत होनी, विधि, नियति, भाग्य
कीर तोता, सुग्गा, सुआ, शुक
कुत्ता श्वा, श्रवान, कुक्कुर। शुनक, सरमेव
कुबेर कित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज
कुंभ घड़ा, गागर, घट, कलश
कुसुम पुष्प, फूल , प्रसून, पुहुप
कृपा प्रसाद, करुणा, अनुकम्पा, दया, अनुग्रह
कृश दुबला, क्षीणकाय, कमजोर, दुर्बल, कृशकाय
कृषि किसानी, खेतीबाड़ी, काश्तकारी
कृष्ण राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन
केतन ध्वज, झंडा, पताका, परचम
केशव गोविन्द, मुरारी, नन्दनन्दन, राधारमण, दामोदर, ब्रजवल्लभ, गोपीनाथ, मुरलीधर, द्वारिकाधीश, यदुनन्दन
कोयल कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया
क्रोध रोष, कोप, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात
खग पक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, शकुनि, पखेरू
खटमल मत्कुण, खटकीट, खटकीड़ा
खंड अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा
खद्योत जुगनू, सोनकिरवा, पटबिजना, भगजोगिनी
खंभा स्तूप, स्तम्भ, खंभ
खर गधा, गर्दभ, खोता, रासभ, वैशाखनंदन
खल दुष्ट, बदमाश, दुर्जन, गुंडा
खलक दुनिया, जगत, जग, विश्व, जहान
खादिम नौकर, चाकर, भृत्य, अनुचर
खाना भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार, भोजन
खाविंद पति, मियाँ, भर्तार, बालम, साजन, सैयाँ
खिल्ली मखौल, ठिठोली, उपहास
खुदगर्ज स्वार्थी, मतलबी, स्वार्थपरायण
खुदा राम, रहीम, रहमान, अल्लाह, परवरदिगार
खून रक्त, लहू, शोणित, रुधिर
खौफ डर, भय, दहशत, भीति
गंगा भागीरथी, देवापगा, सुरसरि, विष्णुपदी, मन्दाकिनी, देवनदी, सुरसरिता
गणेश गणपति, गजवदन, गजमुख, गजानन, विनायक, लम्बोदर, भवानीनन्दन, गौरीसूत, एकदन्त, विध्नेश
गीदड़ श्रृंगाल, सियार, जंबुक
गुनाह अपराध, कसूर, खता, दोष
गुलामी दासता, परतंत्रता, परवशता
गेहूँ कनक, गोधूम, गंदुम
गोद अंक, क्रोड़, गोदी
गोधूलि साँझ, संध्या, शाम, सायंकाल
ग्रामीण ग्राम्य, ग्रामवासी, देहाती
ग्राह मगरमच्छ, घड़ियाल, मगर, झषराज।
घट घड़ा, कलश, कुम्भ, निप
घटना हादसा, वारदात, वाक्या
घन मेघ, बादल, घटा, अंबुद, अंबुधर
घपला गड़बड़ी, गोलमाल, घोटाला
घमंड दंभ, दर्प, गर्व, गरूर, गुमान, अभिमान, अहंकार
घर आलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, सदन
घास तृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद
घुड़सवार अश्वारोही, तुरंगी, तुरंगारूढ़
घुमक्कड भ्रमणशील, पर्यटक, यायावर
घूँस घूस, रिश्वत, उत्कोच
घृत घी, अमृत, नवनीत
घोड़ा तुरंग, हय, घोट, घोटक, अश्व
चन्द्र शशि, कलाधर, निशाकर, मृगांक, राकापति, हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम, मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि
चन्द्रमा मयंक, राकेश, शशि, सोम, इंदु, मृगांक, हिमकर, चंद्र, सुधांशु, सुधाकर, कलानिधि
चेला शागिर्द, शिष्य, विद्यार्थी
चेहरा शक्ल, आनन, मुख, मुखड़ा
चोटी मूर्धा, शीश, सानु, शृंग
चोरी स्तेय, चौर्य, मोष, प्रमोष
चौकन्ना सचेत, सजग, सावधान, जागरूक
चौकीदार प्रहरी, पहरेदार, रखवाला
चौमासा वर्षाकाल, वर्षाऋतु, बरसात
छल दगा, ठगी, फरेब, छलावा
छाछ मही, मठा, मठ्ठा, लस्सी, छाछी
छाती सीना, वक्ष, उर, वक्षस्थल
छुटकारा मुक्ति, रिहाई, निजात
जंग लड़ाई, संग्राम, समर, युद्ध
जगत संसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन
जंगल विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप
जनक तात, बाप, पिता, बप्पा, बापू, वालिद
जननी माँ, माता, मम्मी, अम्मा, वालिदा
जन्नत स्वर्ग, सुरधाम, बैकुंठ, सुरलोक, हरिधाम
जन्मांध सूरदास, अंधा, आँधरा, नेत्रहीन
जबह वध, हत्या, कत्ल, खून
जमाई दामाद, जामाता, जँवाई
जमीन धरती, भू, भूमि, पृथ्वी, धरा, वसुंधरा
जम्हूरियत प्रजातंत्र, लोकतंत्र, लोकशाही, जनताशासन
जय जीत, फतह, विजय
जल मेघपुष्प, अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय
जलाशय तालाब, तलैया, ताल, पोखर, सरोवर
जवान तरुण, युवक, नौजवान, नौजवाँ, युवा
जवानी युवावस्था, यौवन, तारुण्य, तरुणाई
जहर गरल, कालकूट, माहुर, विष
जहाज पोत, बेड़ा, जलयान, जलपोत
जहाज पोत, जलयान
जहीन बुद्धिमानी, अक्लमंद, मेधावी, मेधावान, तीक्ष्ण बुद्धि
जानकी सीता, वैदही, जनकसुता, मिथिलेशकुमारी, जनकतनया, जनकात्मजा
जीभ रसना, रसज्ञा, जिह्वा, रसिका, वाणी, वाचा, जबान
जेवर गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल
ज्योति आभा, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा, भा, रुचि, रोचि
झंझा अंधड़, आँधी, बवंडर, झंझावत, तूफान
झण्डा ध्वजा, पताका, केतु
झरना उत्स, स्रोत, प्रपात, निर्झर, प्रस्त्रवण
झाँसा दगा, धोखा, फरेब, ठगी
झींगुर घुरघुरा, झिल्ली, जंजीरा, झिल्लिका
झूठ असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत
ठग छली, छलिया, फ़रेबी, वंचक, धूर्त, धोखेबाज
ठटरी कंकाल, पंजर, अस्थिपंजर, ठठरी
ठठोली मजाक, परिहास, ठट्ठा, ठिठोली, दिल्लगी
ठंड ठंड, शीत, सर्दी
ठन ठन गोपाल- निर्धन, गरीब, दरिद्र, अकिंचन
ठहाका कहकहा, अट्टहास, खिलखिलाना
ठाकुरद्वारा मंदिर, देवालय, शिवाला, देवस्थान
ठाली बेरोजगार, ठलुआ, बेकार
ठाँव स्थान, जगह, ठिकाना
ठिंगना बौना, वामन, नाटा
ठीक उपयुक्त, उचित, मुनासिब
ठेठ निपट, निरा, बिल्कुल
डंका नगाड़ा, भेरी, दुंदभि, धौंसा
डगर राह, रास्ता, पथ, मार्ग, पंथ
डंडा सोंटा, छड़ी, लाठी
डर खौफ, भय, दहशत, भीति
डंस मच्छर, मस, डाँस, मच्छड़
डाकू दस्यु, लुटेरा, डकैत, बटमार, राहजन
डाल डाली, टहनी, वृंत, शाखा
डाली भेंट, उपहार
तम अँधेरा, अंधकार, तिमिर, अँधियारा
तमा रजनी, रात, निशा, रात्रि
तमारि सूरज, सूर्य, दिवाकर, दिनकर, आदित्य, भानु, भास्कर
तरनी नौका, नाव, किश्ती, नैया
तरुण युवक, युवा, जवान, नौजवान
तरुणाई युवावस्था, यौवन, जवानी, जोबन
तरुवर वृक्ष, पेड़, द्रुम, तरु, विटप, रूंख, पादप
तलवार असि, कृपाण, करवाल, खड्ग, शमशीर चन्द्रहास
तहजीब संस्कृति, सभ्यता, तमद्दुन
तालाब सर, सरोवर, जलाशय, तड़ाग, पुष्कर
तालाब सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, ह्रद, पद्याकर , पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग
तिजारत व्यवसाय, व्यापार, सौदागरी
तिरिया स्त्री, औरत, महिला, ललना
तीर शर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक
तोता सुग्गा, शुक, सुआ, कीर, रक्ततुण्ड, दाड़िमप्रिय
थकान थकावट, श्रांति, क्लांति
थप्पड़ तमाचा, झापड़
थल स्थान, स्थल, भूमि, जगह
थवई राज, राजगीर, मिस्त्री, राजमिस्त्री
थाक ढेर, समूह
थाती जमापूँजी, धरोहर, अमानत
थोड़ा अल्प, न्यून, जरा, कम
दधि दही, गोरस, मट्ठा, तक्र
दरिद्र निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन
दर्पण शीशा, आरसी, आईना, मुकुर
दशरथ अवधेश, कौशलपति, दशस्यंदन, रावण
दस्तूर रीति-रिवाज, प्रथा, परंपरा, चलन
दाँत दशन, रदन, रद, द्विज, दन्त, मुखखुर
दांत दंत, द्विज, रद
दादा पितामह, बाबा, आजा
दादुर मेंढक, मंडूक, भेक
दारा बीवी, पत्नी, अर्धांगिनी, वामांगिनी, गृहणी
दास सेवक, भृत्य, नौकर, किंकर, अनुचर
दास नौकर, चाकर, सेवक, परिचारक, अनुचर, भृत्य, किंकर
दिन दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर, अह्न
दिनकर सूरज, सूर्य, भानु, भास्कर, दिवाकर, रवि, दिवेश, दिनेश
दिवंगत स्वर्गीय, मृत, मरहूम, परलोकवासी
दीदा नेत्र, नयन, आँख, चक्षु
दुःख शोक, खेद, व्यथा, कष्ट, यातना, यन्त्रणा
दुःख पीड़ा, कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, संकट, क्लेश, यातना, यन्तणा, शोक, खेद, पीर,
दुग्ध दूध, क्षीर, पय, स्तन्य, अमृत
दुनिया जग, जगत, खलक, जहान, विश्व, संसार, भव
दुर्गा चंडिका, भवानी, कुमारी, कल्याणी, सिंहवाहिनी, कामाक्षी, सुभद्रा, महागौरी, कालिका, शिवा, चण्डी, चामुण्डा
दुर्गुण अवगुण, ऐब, बुराई, खामी
दुर्जन दुष्ट, खल, शठ, असज्जन
दुर्भिक्ष अकाल, दुकाल, दुष्काल, सूखा
दुर्लभ अलभ्य, दुष्प्राप्य, अप्राप्य
दुविधा कशमकश, पशोपेश, असमंजस, अनिश
दुश्मन रिपु, वैरी, अरि, शत्रु, बैरी
दुष्कर कठिन, दुसाध्य, दूभर, मुश्किल
दुष्ट पापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर
दूध दुग्ध, दोहज, पीयूष, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य
देवता सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण, अदितिनंदन, अमर्त्य, अस्वप्न, आदितेय, दैवत, लेख, अजर, विबुध
देश राष्ट्र, राज्य, मुल्क
देशज देशजात, देशीय, देशी, मुल्की, वतनी
देहाती ग्रामवासी, ग्रामीण, ग्राम्य
दैत्य असुर, इंद्रारि, दनुज, दानव, दितिसुत, दैतेय, राक्षस
द्रव्य धन, वित्त, सम्पदा, विभूति, दौलत, सम्पत्ति
द्रोपदी याज्ञसेनी, सैरन्ध्री, पांचाली, कृष्णा
धन दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त
धनु धनुष, पिनाक, शरासन, कोदंड, कमान, धनुही
धरती धरा, धरती, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा
धराधर पर्वत, पहाड़, शैल, मेरु, महीधर, भूधर
धराधीश सम्राट, शहंशाह, नृप, नरेश, महीप, महीपति
धात्री धाय, उपमाता, आया, दाई
धान चावल, चाउर, तंदुल, शालि, व्रीहि
धी अक्ल, दिमाग, बुद्धि, मति, प्रज्ञा, मेधा, विवेक
धीरज सब्र, संतोष, तसल्ली, धैर्य, दिलासा
धीवर मछुहारा, मछुआरा, मत्स्यजीवी
धेनु गऊ, गाय, गैया, गौ, गोमाता, सुरभि
नक्षत्र उडु, तारिका, नखत, जुन्हाई
नगपति हिमालय, पर्वतराज, पर्वतेश्वर, नगेश, नगेंद्र, शैलेन्द्र
नंदकुमार नंदलाल, नंदकिशोर, नंदनंदन, कृष्ण, मुरारी, मोहन
नंदिनी बेटी, पुत्री, अंगजा, तनुजा, सुता, धी, दुहिता
नदी सरिता, शौवालिनी, स्रोतस्विनी, आपगा, निम्रगा, कूलंकषा, तटिनी, सरि, सारंग, जयमाला, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी
नया नूतन, नव, नवीन, नव्य
नर जन, मानव, मनुष्य, पुरुष, मर्त्य, मनुज
नर जन, मानव, मनुष्य, पुरुष, मर्त्य, मनुज
नर्क यमलोक, यमपुर, नरक, यमालय
नर्क यमलोक, यमपुर, नरक, यमालय
नाग विषधर, भुजंग, अहि, उरग, काकोदर, फणीश, सारंग, व्याल, सर्प, साँप
नाग विषधर, भुजंग, अहि, उरग, काकोदर, फणीश, सारंग, व्याल, सर्प, साँप
नारी स्त्री, वनिता, महिला, मानवी
नाविक केवट, खेवट, मल्लाह, खिवैया
निंदा दोषारोपण, फटकार, बुराई, भर्त्सना
नियम उसूल, सिद्धांत, विधि, रीति
निरक्षर अनपढ़, अपढ़, अशिक्षित, लाइल्म
निशा रात्रि, रैन, रात, निशि, विभावरी
नेत्र चक्षु, लोचन, नयन, अक्षि, चख, आँख
नौका नाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेड़ा, डोंगी, तरी, पतंग
न्यौता निमंत्रण, आमंत्रण, बुलावा
पंक कीचड़, कीच, कर्दम, चहला
पंकज कमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज
पंकज कमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज
पक्षी खेचर, दविज, पतंग, पंछी, खग, विहग, परिन्दा, शकुन्त, अण्डज, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर
पंख डैना, पक्ष, पर, पखौटा, पाँख
पंगु अपाहिज, लंगड़ा, विकलांग, अपंग
पण्डित सुधी, विद्वान, कोविद, बुध, धीर, मनीषी, प्राज्ञ, विचक्षण
पति भर्ता, वल्लभ, स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र
पत्ता पत्ती, पात, पाती, पल्लव, पर्ण
पत्थर पाहन, पाषाण, प्रस्तर, उपल
पत्थर पाहन, पाषाण, प्रस्तर, उपल
पत्थर पाहन, पाषाण, प्रस्तर, उपल
पत्नी भार्या, दारा, बेगम, कलत्र, प्राणप्रिया, वधू, वामा, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, जोरू, वामांगिनी
पथ मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता
पथिक राही, राहगीर, यात्री, बटोही, मुसाफिर, पंथी
परवाना फतिंगा, पतंगा, शलभ, फुनगा, भुनगा
परिणति नतीजा, अंजाम, फल, परिणाम
परिणय शादी, विवाह, ब्याह, पाणिग्रहण
परिवर्तन बदलाव, हेरफेर, तबदीली, फेरबदल
परिवार कुटुंब, कुनबा, खानदान, घराना
परोपकार परहित, भलाई, नेकी, परकाज, परमार्थ
पर्याय समानार्थी, एकार्थी, एकार्थवाची
पर्वत पहाड़, गिरि, अचल, भूमिधर, तुंग आद्रि, शैल, धरणीधर, धराधर, नग, भूधर, महीधर
पलटन सेना, आर्मी, लश्कर, चमू, फौज
पवन वायु, हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल, पवमान, समीरण, स्पर्शन
पहेली प्रहेलिका, मुअम्मा, मुकरी, कूटप्रश्न, बुझौवल
पाठशाला स्कूल, विद्यापीठ, विद्यालय, मदरसा
पातक पाप, गुनाह, अघ, कल्मष
पानी जल, नीर, सलिल, अंबु, अंभ, उदक, तोय, जीवन, वारि, पय, अमृत, मेघपुष्प, सारंग
पार्वती अपर्णा, अंबिका, आर्या, उमा, गौरी, गिरिजा, भवानी, रुद्राणी, शिवा
पावस वर्षाकाल, वर्षाऋतु, बारिस
पाशविक अमानवीय, बर्बर, क्रूर, अमानुषिक, पैशाचिक
पाहुना मेहमान, अतिथि, पाहुन, अभ्यागत
पिक कोयल, कोकिला, कोयलिया
पिता जनक, तात, पितृ, बाप।
पिता जनक, तात, पितृ, बाप
पिता जनक, तात, पितृ, बाप
पुत्र बेटा, लड़का, आत्मज, सुत, वत्स, तनुज, तनय, नंदन
पुत्री बेटी, आत्मजा, तनूजा, दुहिता, नन्दिनी, लड़की, सुता, तनया
पुष्प फूल, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुहुप
पृथ्वी धरा, धरती, भू, इला, उर्वी, धरित्री, धरणी, अवनि, मेदिनी, क्षिति, मही, वसुंधरा, वसुधा, जमीन, भूमि
पृष्ठ पेज, वर्क, सफहा, सफा, पन्ना
पेड़ तरु, द्रुम, वृक्ष, पादप, रुक्ष
पैर पाँव, पद, चरण, पाद, पग
पौ सवेरा, सुबह, भोर, प्रातः
पौरस्त्य पूरबी, पूर्वी, प्राच्य, मशरिक़ी
प्रकाश ज्योति, चमक, प्रभा, छवि, द्युति
प्रजा जनता, रिआया, रैयत, परजा
प्रतिदिन रोजाना, हर दिन, हर रोज, रोज, रोज-रोज
प्रतियोगिता स्पर्धा, प्रतिस्पर्धा, मुकाबला, होड़
प्रवाद अफवाह, किंवदंती, जनश्रुति
प्रहरी द्वारपाल, पहरेदार, प्रतिहारी, दरबान, चौकीदार
प्राज्ञ विद्वान, महाज्ञानी, बुद्धिमान, चतुर
प्रासाद महल, राजमहल, राजनिवास, राजभवन
प्रेक्षागृह नाट्यगृह, छविगृह, नाट्यशाला, रंगशाला, रंगभूमि, रंगस्थली
फ़ख गौरव, नाज, गर्व, अभिमान
फजर भोर, सवेरा, प्रभात, सहर, सकार
फतह सफलता, विजय, जीत, जफर
फरमान हुक्म, राजादेश, राजाज्ञा
फल फलम, बीजकोश
फलक आसमान, आकाश, गगन, नभ, व्योम
फसल शस्य, पैदावार, उपज, खिरमन, कृषि- उत्पाद
फालिज पक्षाघात, अर्धांग, अधरंग, अंगघात
फितरत स्वभाव, प्रकृति, प्रवृत्ति, मनोवृत्ति, मिजाज
फूट मतभेद, मनमुटाव, अनबन, परस्पर, कलह
फूल पुष्प, सुमन, कुसुम, गुल, प्रसून
बगीचा बाग़, वाटिका, उपवन, उद्यान, फुलवारी, बगिया
बन्दर वानर, कपि, कपीश, मर्कट, कीश, शाखामृग, हरि
बहुत अनेक, अतीव, अति, बहुल, भूरि, बहु, प्रचुर, अपरिमित, प्रभूत, अपार, अमित, अत्यन्त, असंख्य
बाण सर, तीर, सायक, विशिख, आशुग, इषु, शिलीमुख, नाराच
बादल मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग, पयोद, पयोधर
बाल कच, केश, चिकुर, चूल
बालू रेत, बालुका, सैकत
बीजुरी घनवल्ली, क्षणप्रभा, करका
ब्रह्मा विधि, विधाता, स्वयंभू, प्रजापति, आत्मभू, लोकेश, पितामह, चतुरानन, विरंचि, अज, कर्तार, कमलासन, नाभिजन्म, हिरण्यगर्भ
ब्राह्मण द्विज, भूदेव, विप्र, महीदेव, अग्रजन्मा, द्विजाति, भूसुर, महीसुर, वाडव, भूमिसुर, भूमिदेव
भगिनी बहन, बहना, स्वसा, अग्रजा
भंगुर नाशवान, नश्वर, अनित्य, क्षर, मर्त्य, विनश्वर
भंडारी रसोइया, खानसामा, महाराज, रसोईदार
भद्र शिष्ट, शालीन, कुलीन, सभ्य, सलीकेदार, बासलीक़ा
भय भीति, डर, विभीषिका
भरतखंड भारतवर्ष, आर्यावर्त, भारत, हिंदुस्तान, हिंदोस्ताँ
भरोसा यकीन, विश्वास, ऐतबार, अक़ीदा, आश्वास
भव संसार, दुनिया, जग, जहाँ, विश्व, खलक, खल्क
भंवरा भौंरा, भ्रमर, मधुकर, मधुप, मिलिंद, अलि, अलिंद, भृंग
भविष्य भावी, अनागत, भविष्यतकाल, मुस्तकबिल, भविष्यद
भाई तात, अनुज, अग्रज, भ्राता, भ्रातृ
भारती शारदा, सरस्वती, वाग्देवी, वीणावादिनी, विद्या, वागेश्वरी, वागीशा
भीष्म गंगापुत्र, शांतनुसुत, भीष्मपितामह, देवव्रत
भुजा भुज, बाहु, बाँह, बाजू
भूषण जेवर, गहना, आभूषण, अलंकार
भेद फर्क, अंतर, भिन्नता, विषमता
भोजन खाना, भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार
भौंरा अलि, मधुव्रत, शिलीमुख, मधुप, मधुकर, द्विरेप, षट्पद, भृंग, भ्रमर।
भ्रष्ट पथभ्रष्ट, पतित, बदचलन, दुश्चरित्र, आचरणहीन
भ्रू भौंह, भौं, भृकुटि, भँव, त्यौरी
मकड़ी मकरी, लूता, लूतिका, लूत
मकतब स्कूल, पाठशाला, विद्यालय, विद्यापीठ
मकर मगर, मगरमच्छ, घड़ियाल, नक्र, ग्राह, झषराज
मग पन्थ, मार्ग, बाट, पथ, राह
मछली मीन, मत्स्य, झख, झष, जलजीवन, शफरी, मकर
मजार मकबरा, समाधि, कब्र, इमामबाड़ा
मंजुल मोहक, मनोहर, आकर्षक, शोभनीय, सुंदर
मंजूषा संदूक, बक्स, पिटारी, पिटक, पेटी, झाँपी
मटका कुंभ, झट, घड़ा, कलश
मंतव्य अभिमत, सम्मति, राय, सलाह, विचार
मत्सर द्वेष, ईर्ष्या, कुढ़न, जलन, डाह
मदिरा शराब, हाला, आसव, मधु, मद्य, वारुणी, सुरा, मद
मधु शहद, रसा, शहद, कुसुमासव
मनीषा मति, बुद्धि, मेधा, प्रज्ञा, विचार
मनुष्य आदमी, नर, मानव, मानुष, जन, मनुज
मयूख किरन, किरण, रश्मि, अंशु, मरीचि
मरघट मसान, मुर्दघाट, श्मशान, श्मशानघाट
मरहूम स्वर्गवासी, मृत, गोलोकवासी, दिवंगत
मराल हंस, राजहंस, सितपक्ष, धवलपक्ष
मरुत पवन, वायु, हवा, वात, समीर, मारुत
मर्कट बंदर, कपि, कीश, वानर, शाखामृग
मशहूर नामी, प्रसिद्ध, ख्यात, विख्यात, ख्यातिप्राप्त, प्रख्यात
मंसूख रद्द, निरस्त, ख़ारिज, निरसित
महक खुशुबू, सुवास, सुगंध, सुगंधि, सौरभ
महादेव शम्भु, ईश, पशुपति, शिव, महेश्र्वर, शंकर, चन्द्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन
महाभारत भारत, जयकाव्य, पंचमवेद, जय, महायुद्ध
महावत हाथीवान, पीलवान, फीलवान, आकुंशिक
माँ अंबा, अम्बिका, अम्मा, जननी, धात्री, प्रसू
माता जननी, माँ, अंबा, जनयत्री, अम्मा
मित्र सखा, सहचर, स्नेही, स्वजन, सुहृदय, साथी, दोस्त
मिथुन युग्म, युगल, जोड़ा, यमल
मुकुट ताज, उष्णीष, किरीट, राजमुकुट
मुकुल कलिका, कली, शिगूफा, कोरक, गुंजा
मुगालता भ्रांति, भ्रम, गलतफ़हमी, मतिभ्रम
मुदर्रिस शिक्षक, अध्यापक, गुरु, आचार्य, उस्ताद
मुनि यती, अवधूत, संन्यासी, वैरागी, तापस, सन्त, भिक्षु, महात्मा, साधु, मुक्तपुरुष
मुर्गा तमचूक, अरुणशिखा, ताम्रचूड़, कुक्कुट
मूँगा प्रवाल, रक्तांग, विद्रुम, रक्तमणि
मूढ़ मूर्ख, अज्ञानी, निर्बुद्धि, जड़, गंवार
मूर्ख गँवार, अल्पमति, अज्ञानी, अपढ़, जड़
मृग हिरण, सारंग, कृष्णसार
मृत्यु देहांत, मौत, अंत, स्वर्गवास, निधन,देहावसान, पंचत्व, इंतकाल, काशीवास, गंगालाभ, निर्वाण, मरण
मृषा मिथ्या, झूठ, असत्य, अनृत
मेघ घन, जलधर, वारिद, बादल, नीरद, वारिधर, पयोद, अम्बुद, पयोधर
मैना सारी, सारिका, त्रिलोचना, मधुरालाषा, कलहप्रिया
मोक्ष मुक्ति, परधाम, निर्वाण, कैवल्य, सद्गति, निर्वाण, परमपद, अपवर्ग
मोर केक, कलापी, नीलकंठ, शिखावल, सारंग, ध्वजी, शिखी, मयूर, नर्तकप्रिय
यकीन भरोसा, ऐतबार, आस्था, विश्वास
यकृत जिगर, कलेजा, जिगरा, पित्ताशय
यक्ष्मा टी.बी., तपेदिक, राजरोग, क्षय
यज्ञोपवीत जनेऊ, उपवीत, ब्रह्मसूत्र
यतीम बेसहारा, अनाथ, माँ-बापविहीन
यंत्रणा व्यथा, तकलीफ, वेदना, यातना, पीड़ा
यम सूर्यपुत्र, जीवितेश, श्राद्धदेव, कृतांत, अन्तक, धर्मराज, दण्डधर, कीनाश, यमराज
यमुना कालिन्दी, सूर्यसुता, रवितनया, तरणि-तनूजा, तरणिजा, अर्कजा, भानुजा
यशस्वी मशहूर, विख्यात, नामवर, कीर्तिवान, ख्यातिवान
यशोदा यशोमति, जसोदा, नंदरानी
यशोधरा गौतम-पत्नी, गौतमी, गोपा
याज्ञसेनी पांचाली, द्रौपदी, सैरंध्री, द्रुपदसुता, कृष्णा
याद स्मृति, स्मरण, स्मरण-शक्ति, सुध, याद्दाश्त
याम पहर, प्रहर, बेला, वेला, जून
यामिनी रजनी, रात, रात्रि, रैन, राका, निशा
युग जुग, दौर, मन्वंतर, काल, कल्प, जमाना
युद्ध संग्राम, संघर्ष, समर, लड़ाई, रण, द्वंद्व
युद्धभूमि रणक्षेत्र, रणभूमि, समरभूमि, संग्रामभूमि, युद्धस्थल
युधिष्ठिर कौन्तेय, धर्मराज, धर्मपुत्र, अजातशत्रु
युवति युवती, सुन्दरी, श्यामा, किशोरी, तरुणी, नवयौवना
योम दिवस, दिनमान, दिन, अह, सूर्यकाल
योषा योषिता, नारी, स्त्री, औरत, वनिता, महिला, तिरिया
रक्त खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित
रमा इन्दिरा, हरिप्रिया, श्री, लक्ष्मी, कमला, पद्मा, पद्मासना, समुद्रजा, श्रीभार्गवी, क्षीरोदतनया
रवि सूरज, दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर, सविता, भानु, दिनेश, अंशुमाली, सूर्य
राक्षस दैत्य, असुर, निशाचर
राजा नृपति, भूपति, नरपति, नृप, महीप, राव, सम्राट, भूप, भूपाल, नरेश, महीपति, अवनीपति
रात रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी
रात्रि निशा, क्षया, रैन, रात, यामिनी, रजनी, त्रियामा, क्षणदा, शर्वरी, तमस्विनी, विभावरी
राधिका राधा, ब्रजरानी, हरिप्रिया, वृषभानुजा
रामचन्द्र अवधेश, सीतापति, राघव, रघुपति, रघुवर, रघुनाथ, रघुराज, रघुवीर, रावणारि, जानकीवल्लभ, कमलेन्द्र, कौशल्यानन्दन
रावण दशानन, लंकेश, लंकापति, दशशीश, दशकंध, दैत्येन्द्र
लक्ष्मण लखन, शेषावतार, सौमित्र, रामानुज, शेष
लक्ष्मी चंचला, कमला, पद्मा, रमा, हरिप्रिया, श्री, इंदिरा, पद्ममा, सिन्धुसुता, कमलासना
लड़का बालक, शिशु, सुत, किशोर, कुमार
लड़की बालिका, कुमारी, सुता, किशोरी, बाला, कन्या
लता बल्लरी, बल्ली, बेली
लौह अयस, लोहा, सार
वज्र कुलिस, पवि, अशनि, दभोलि
वन कानन, विपिन, अरण्य, कांतार
वर्षा पावस, बरसात, वर्षाकाल, चौमासा, वर्षाऋतु
वसन अम्बर, वस्त्र, परिधान, पट, चीर
वसन्त मधुमास, माधव, कुसुमाकर, ऋतुराज
वायु हवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत
वायुसखा धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु
वारिश वर्षण, वृष्टि, वर्षा, पावस, बरसात
विद्युत चपला, चंचला, दामिनी, सौदामिनी, तड़ित,
विधवा अनाथा, पतिहीना, राँड़
विवाह शादी, गठबंधन, परिणय, व्याह, पाणिग्रहण
विशाल विराट, दीर्घ, वृहत, बड़ा, महा, महान
विश्व जगत, जग, भव, संसार, लोक, दुनिया
विष ज़हर, हलाहल, गरल, कालकूट
विष्णु नारायण, दामोदर, पीताम्बर, माधव, केशव, गोविन्द, चतुर्भज, उपेन्द्र, जनार्दन, चक्रपाणि, विश्वम्भर, लक्ष्मीपति, मधुरिपु
वीर्य जीवन, सार, तेज, शुक्र, बीज
वृक्ष तरू, अगम, पेड़, पादप, विटप, गाछ, दरख्त, शाखी, विटप, द्रुम
शत्रु रिपु, दुश्मन, अमित्र, वैरी, प्रतिपक्षी, अरि, विपक्षी, अराति
शरीर देह, तनु, काया, कलेवर, वपु, गात्र, अंग, गात
शहद पुष्परस, मधु, आसव, रस, मकरन्द
शिक्षक गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय
शिव भोलेनाथ, शम्भू, त्रिलोचन, महादेव, नीलकंठ, शंकर
शुभ्र गौर, श्वेत, अमल, वलक्ष, धवल, शुक्ल, अवदात
शेर हरि, मृगराज, व्याघ्र, मृगेन्द्र, केहरि, केशरी, वनराज, सिंह, शार्दूल, हरि, मृगराज
शेषनाग अहि, नाग, भुजंग, व्याल, उरग, पन्नग, फणीश, सारंग
सगर्भ बंधु, भाई, सजात, सहोदर, भ्राता, सोदर
सन्ध्या सायंकाल, शाम, साँझ, प्रदोषकाल, गोधूलि
सभा अधिवेशन, संगीति, परिषद, बैठक, महासभा
सम सर्व, समस्त, सम्पूर्ण, पूर्ण, समग्र, अखिल, निखिल
समीप सन्निकट, आसन्न, निकट, पास
समुद्र सागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, नीरनिधि, अर्णव, पयोनिधि, अब्धि, वारीश, जलधाम, नीरधि, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि
समूह दल, झुंड, समुदाय, टोली, जत्था, मण्डली, वृंद, गण, पुंज, संघ, समुच्चय
सरस्वती गिरा, शारदा, भारती, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी
सरस्वती गिरा, भाषा, भारती, शारदा, ब्राह्यी, वाक्, जातरूप, हाटक, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी
सर्प साँप, अहि, भुजंग, ब्याल, फणी, पत्रग, नाग, विषधर, उरग, पवनासन
सलिल अम्बु, जल नीर, तोय, सलिल, पानी, वारि
संसार लोक, जग, जहान, भूमण्डल, दुनियाँ, भव, जगत, विश्व
संसार जग, विश्व, जगत, लोक, दुनिया
सहेली अलि, भटू, संगिनी, सहचारिणी, आली, सखी, सहचरी, सजनी, सैरन्ध्री
साधु सज्जन, भद्र, सभ्य, शिष्ट, कुलीन
सिंह केसरी, शेर, महावीर, व्याघ्र, पंचमुख, मृगेन्द्र, केहरी, केशी, ललित, हरि, मृगपति, वनराज, शार्दूल, नाहर, सारंग, मृगराज
सीता वैदेही, जानकी, भूमिजा, जनकतनया, जनकनन्दिनी, रामप्रिया
सुगंधि सौरभ, सुरभि, महक, खुशबू
सुन्दर कलित, ललाम, मंजुल, रुचिर, चारु, रम्य, मनोहर, सुहावना, चित्ताकर्षक, रमणीक, कमनीय, उत्कृष्ट, उत्तम, सुरम्य
सुमन कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुष्प, फूल
सूर्य रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आदित्य, मरीची, दिनेश, भास्कर, दिनकर, दिवाकर, भानु, अर्क, तरणि, पतंग, आदित्य, सविता, हंस, अंशुमाली, मार्तण्ड
सेना ऊनी, कटक, दल, चमू, अनीक, अनीकिनी
सोना स्वर्ण, कंचन, कनक, सुवर्ण, हाटक, हिरण्य, जातरूप, हेम, कुंदन
स्त्री सुन्दरी, कान्ता, कलत्र, वनिता, नारी, महिला, अबला, ललना, औरत, कामिनी, रमणी
स्वर्ग सुरलोक, देवलोक, दिव्यधाम, ब्रह्मधाम, द्यौ, परमधाम, त्रिदिव, दयुलोक
स्वर्ण सुवर्ण, कंचन, हेन, हारक, जातरूप, सोना, तामरस, हिरण्य
हनुमान वनसुत, पवनकुमार, महावीर, रामदूत, मारुततनय, अंजनीपुत्र, आंजनेय, कपीश्वर, केशरीनंदन, बजरंगबली, मारुति
हंस कलकंठ, मराल, सिपपक्ष, मानसौक
हाथ नाग, हस्ती, राज, कुंजर, कूम्भा, मतंग, वारण, गज, द्विप, करी, मदकल, कर, पाणि, बाहु, भुजा
हिमालय हिमगिरी, हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज, नगपति, हिमपति, नगराज, हिमाद्रि, नगेश
हिमांशु हिमकर, निशाकर, क्षपानाथ, चन्द्रमा, चन्द्र, निशिपत
हिरण सुरभी, कुरग, मृग, सारंग, हिरन
हृदय छाती, वक्ष, वक्षस्थल, हिय, उर
होंठ अक्षर, ओष्ठ, ओंठ

Filed Under: व्याकरण, हिन्दी

About Mrs Shilpi Nagpal

Author of this website, Mrs. Shilpi Nagpal is MSc (Hons, Chemistry) and BSc (Hons, Chemistry) from Delhi University, B.Ed. (I. P. University) and has many years of experience in teaching. She has started this educational website with the mindset of spreading free education to everyone.

Reader Interactions

Comments

  1. Vivek says

    February 10, 2021 at 9:33 am

    Very good collection!

  2. Dhruvraj jaiswal says

    August 14, 2021 at 11:48 am

    thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

CATEGORIES

  • —— Class 6 Notes ——
  • —— Class 7 Notes ——
  • —— Class 8 Notes ——
  • —— Class 9 Notes ——
  • —— Class 10 Notes ——
  • —— NCERT Solutions ——

© 2016 - 2025 · Disclaimer · Privacy Policy · About Us · Contact Us