• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar

Class Notes

  • Home
  • Class 1-5
  • Class 6
  • Class 7
  • Class 8
  • Class 9
  • Class 10
  • Class 11
  • Class 12
  • NCERT Solutions
Home » English Translation » Basic Sentences » Use of Was, Were in Hindi

Use of Was, Were in Hindi

Last Updated on February 16, 2023 By Mrs Shilpi Nagpal

Contents

  • 1 Use of Was, Were (था, थें, थी का प्रयोग)
    • 1.1 (A) Affirmative Sentences (स्वीकारात्मक वाक्य)
    • 1.2 (B) Negative Sentences (नकारत्मक)
    • 1.3 (C) Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)

Use of Was, Were (था, थें, थी का प्रयोग)

हिन्दी वाक्यों के अंग्रेजी अनुवाद में Verb ‘to be’ के दो और रूपों was तथा were के प्रयोग जानना भी महत्वपूर्ण है। इस संदर्भ में दो बातें जानना जरूरी है

  • Is का Past Tense (भूतकाल) was होता है।
  • Was का Plural (बहुवचन) were होता है।

इस Post में हम verb ‘to be’ के इन्हीं दो रूपों का प्रयोग कर अनुवाद करना सीखेंगे। साथ ही निषेधात्मक एवं प्रश्नवाचक वाक्‍्यों का अनुवाद भी करेंगे। जब किसी हिन्दी वाक्य के अंत में था, थी, थीं या थे रहे, तब was, were का प्रयोग कर अंग्रेजी में अनुवाद किया जाता है।

  • यदि कर्त्ता (Subject) ‘एकवचन हो तो was का प्रयोग होता है, अर्थात्‌ I, He, She, It या किसी व्यक्ति के नाम (Rohit, Mohit, Sunita etc.) या किसी स्थान के नाम (London, Chandigarh, Noida etc.)  के साथ was को प्रयोग होता है।
  • यदि कर्त्ता बहुवचन हो तो were का प्रयोग होता है। अर्थात्‌ We, You, They या किसी अन्य Plural Subject के साथ were का प्रयोग किया जाता है।

Was = था, थी

Were = थीं/थे

निम्नलिखित तालिका के द्वारा हम was, were के प्रयोग को आसानी से समझ सकते हैं

Person  Singular Plural
First Person I was happy
मैं खुश था।
We were happy
हम लोग, खुश थे।
Second Person You were happy
तुम/आप खुश थे।
You were happy
तुमलोग/आपलोग खुश थे।
Third Person He/She/It/ Ram /
The boy was happy
वह / राम खुश था।
They/The boys/
These boys were happy
वे लोग/लड़के/ये लड़के खुश थे।


(A) Affirmative Sentences (स्वीकारात्मक वाक्य)

हिन्दी वाक्य अग्रेजी अनुवाद
रजत एक अच्छा लड़का था Rajat was a good boy.
सुरेश एक कलाकार था Suresh was an artist.
तुम धनी थे You were rich.
वे मेरे मित्र थे They were my friends.
वह एक निर्धन व्यंक्ति था He was a poor man.
वे मेरे पड़ोसी थे They were my neighbours.
बाहर सर्दी थी It was cold outside.
सलीम एक भिखारी था Salim was a beggar.


(B) Negative Sentences (नकारत्मक)

Negative Sentence  बनाने के लिए was/were के बाद not लगाया जाता है, जैसे –

हिन्दी वाक्य अग्रेजी अनुवाद
मैं एक बढ़ई नहीं था I was not a carpenter.
हम बहरे नही थे We were not deaf.
हम गूंगे नही थे We were not dumb.
सुनीता खुश नही थी Sunita was not happy.
रीटा नाराज नही थी Rita was not angry.
आदित्य एक अच्छा लड़का नहीं था Aditya was not a good boy.
वह एक निर्घन व्यक्ति नहीं था He was not a poor man.

☛ Translation Help

These, Those के साथ were का प्रयोग होता है।

प्रश्नवाचक वाक्य दो तरह के होते हैं : –

  • ‘क्या’ से शुरू होने वाले जिनका उत्तर ‘हाँ’ या ‘नहीं’ में दिया जा सकता है
  • ‘कब’, ‘ क्यों, ‘कैसे ‘ आदि प्रश्ननाचक शब्दों से शुरू होने वाले वाक्य

(C) Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)

‘ क्या ‘ से शुरू होने वाले प्रश्नवाचक बाक्यों काअनुवाद Subject के अनुसार was/were से शुरू होता है, जैसे –

साधारण वाक्य प्रश्नवाचक वाक्य
यह एक प्याला था
It was a cup.
क्या यह एक प्याला था ?
Was it a cup ?
वे भूखे थे
They were hungry.
क्या वे भूखे थे ?
Were they hungry?
घनश्याम धनी था
Ghanshyam was rich.
क्‍या घनश्याम धनी था ?
Was Ghanshyam rich ?
तुम क्यों चुप थे ? Why were you silent ?
आप कब बीमार थे ? When were you ill ?
वह यहाँ क्यों नहीं था ? Why was he not here ?
वे कौन थे ? Who were they ?

 

☛ Translation Help

जब हिन्दी के प्रश्नवाचक वाक्यों में कब/क्यों/कैसे रहता है, तब उनके अनुवाद में है। उसके बाद was, were का प्रयोग होता है।

Share with Friends

Filed Under: Basic Sentences, English Translation

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Comet – I, Class 8 English, Chapter 9 Notes
  • Essay on Holi for Kids and Students
  • Jalebis, Class 8 English, Chapter 8 Notes
  • The Open Window, Class 8 English, Chapter 7 Notes
  • The Fight, Class 8 English, Chapter 6 Notes
  • Facebook
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

© 2016 - 2023 · Disclaimer · Privacy Policy · About Us · Contact Us