Translation and Grammar
Use of is, am, are (है, हूँ, है का प्रयोग)
Affirmative Sentences (स्वीकारात्मक वाक्य)
| हिन्दी वाक्य | अंग्रेजी अनुवाद |
| यह एक कलम है। | This is a pen. |
| राम मेरा मित्र है । | Ram is my friend. |
| तुम मेरे भाई हो। | You are my brother. |
| मैं एक छोटा लड़का हूँ। | I am a small boy. |
| ये कलमें है। | These are pens. |
| मैं राम हूँ। | I am Ram. |
| हम लोग विद्यार्थी हैं। | We are students. |
| हम लोग धनी हैं। | We are rich. |
| तुम श्याम हो। | You are Shyam. |
| वे विद्यार्थी है। | They are students. |
| तुम मीना व ज्योति हो । | You are Meena and Jyoti. |
| प्रातः काल का समय है। | It is Morning. |
| तुम गायक हो। | You are a singer. |
| आप कवि हैं। | You are a poet. |
| आप मोटे हैं। | You are fat. |
| वह ईमानदार है। | He is honest. |
| वे लोग गायक है। | They are singers. |
Note : हमेशा ध्यान रखें कि अंग्रेजी वाक्यों में सबसे पहले कत्ता (Subject) इसके बाद क्रिया (Verb) तथा फिर कर्म (Object) आता है।
अनुवाद के नियम
1. इस प्रकार के वाक्यों में ‘है, हूं, हैं, हों‘ का अनुवाद is, am, are करो।
2. He, She, It, This, That तथा एक वचन की संज्ञाओं जैसे: Rajesh, Alka, Manoj, Sunil आदि के साथ is लगाओ।
3. We, You, They तथा बहुवचन की संज्ञाओं जैसे : boys, teachers, dogs, cats, आदि के साथ are लगाओ।
4. I के साथ हमेशा am लगाओ।
English में दो वचन होते हैं।
(i) Singular (एक वचन)
(ii) Plural (बहुवचन)
English में तीन पुरुष (person ) होते हैं।
(i) First person (उत्तम पुरुष)
(ii) Second Person (मध्यम पुरुष)
(ii) Third Person (अन्य पुरुष)
| Singular | Plural | |
| First Person | I | We |
| Second Person | You | You |
| Third Person | He/She/It/Ram/My Friend | They, My Friends |
ध्यान दें :
1. I (मैं) तथा We (हम / हमलोग) First Person में है।
2. You (तुम / तुम लोग) Second Person में है।
3. He / She / It/Ram/ My friend / A boy ..etc. Third Person (Singular) में है।
They, The boys, My friends..etc. भी Third Person में है लेकिन ये Plural है।
याद रखें : I, We, You इन तीनों को छोड़कर सभी Subject, Third Person के होते हैं।
Third Person के Subjects में से कौन-सा Singular है तथा कौन-सा Plural इस बात का पता आप आसानी से लगा सकते हैं।
Singular (एकवचन) = एक का बोध हो ।
Plural (बहुवचन) = एक से अधिक का बोध हो ।