• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar

Class Notes

Free Class Notes & Study Material

  • Class 1-5
  • Class 6
  • Class 7
  • Class 8
  • Class 9
  • Class 10
  • Class 11
  • Class 12
  • NCERT SOL
  • Ref Books
Home » हिन्दी » दिन और महीनों के नाम

दिन और महीनों के नाम

हिन्दी कैलेंडर के अनुसार बारह (12)  महीने होते हैं, एक महीने में दो (2) पक्ष होते हैं, जो पन्द्रह – पन्द्रह (15-15) दिन के होते हैं, शुक्ल और कृष्ण पक्ष। हिन्दी या हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हिन्दी के चैत्र मास से होती हैं जो अंग्रेजी महीने के मार्च में पड़ता हैं, जबकि अंग्रेजी कैलेंडर के नववर्ष की शुरुआत 1 जनवरी से होती हैं। एक वर्ष में 12 महीने होते हैं, एक महीने में 30 या 31 दिन होते हैं, फरवरी महीने में सबसे कम  28 या 29 दिन होते हैं।

हिन्दी में सप्ताह के दिन

हिन्दी में अंग्रेज़ी में
सोमवार Monday
मंगलवार Tuesday
बुधवार Wednesday
 बृहस्पतिवार Thursday
शुक्रवार Friday
शनिवार Saturday
रविवार Sunday



वर्ष में महीने

वर्ष में बारह (12) महीने होते हैं।

भारतीय और ईस्वी कैलेंडर के अनुसार बारह महीनें के अलग-अलग नाम हैं।

भारतीय कैलेंडर विक्रमी संवत् के अनुसार होता है।

अंग्रेज़ी या ईस्वी कैलेंडर ईसामसीह के जन्म के अनुसार होता है।

हिन्दी में साल के बारह महीनों के नाम 

चैत्र – हिंदी कैलेंडर के मुताबिक़, यह साल का पहला महीना होता है और  अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक़ चैत्र मार्च और अप्रैल के महीने में आता है।

वैशाख – हिंदी कैलेंडर के मुताबिक़, यह साल के शुरुआत का दूसरा महीना होता है, अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार वैशाख अप्रैल और मई में पड़ता है।

ज्येष्ठ – यह साल के शुरुवात का तीसरा महीना होता है जो, ज्येष्ठ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, मई और जून में पड़ता है।

आषाढ़ –  यह साल के शुरुवात का चौथा  महीना होता है जो, आषाढ़ जून और जुलाई के महीने में पड़ता है।

श्रावण – यह साल का पांचवां महीना है जो, श्रावण अगस्त और सितम्बर के महीने में आता है।

भाद्रपद – यह साल का छटवां महीना है जो, भाद्रपद अगस्त और सितंबर में पड़ता है।

अश्विन – यह साल का सातंवा महीना होता है जो, अश्विन सितम्बर और अक्टूबर के महीने में पड़ता है।

कार्तिक – कार्तिक साल का आठंवा महीना कहा जाता है जो अक्टूबर – नवंबर में पड़ता है।

मार्गशीर्ष – यह नौंवा महीना होता है जो, मार्गशीर्ष नवंबर और दिसंबर में पड़ता है।

पौष – यह साल का दसवां महीना होता है जो, पौष दिसंबर और जनवरी महीने में पड़ता है।

माघ – यह साल ग्यारहवां महीना होता है जो, पौष जनवरी और फरवरी महीने में पड़ता है।

फाल्गुन – यह साल बारहवां महीना होता है जो, फाल्गुन फरवरी और मार्च के महीने में पड़ता है।

 

हिन्दी महीनों के नाम Month Name in Hindi  अंग्रेज़ी महीने के मुताबिक अवधि 
चैत्र (चैत) Chaitra मार्च – अप्रैल
वैशाख (बैसाख) Vaisakha अप्रैल – मई
ज्येष्ठ (जेठ) Jyaistha मई – जून
आषाढ़ Asadha जून – जुलाई
श्रावण (सावन) Shravana जुलाई – अगस्त
भाद्रपक्ष (भादो) Bhadra अगस्त – सितंबर
आश्विन Asvina सितंबर – अक्टूबर
कार्तिक Kartika अक्टूबर – नवंबर
मार्गशीष Agrahayana नवंबर – दिसंबर
पौष Pausa दिसंबर – जनवरी
माघ Magha जनवरी – फ़रवरी
फाल्गुन Phalguna फ़रवरी – मार्च

 

महीना Month  Days in Month
जनवरी January 31
फरवरी February 28/29
मार्च March 31
अप्रैल April 30
मई May 31
जून June 30
जुलाई July 31
अगस्त August 31
सितंबर September 30
अक्टूबर October 31
नवंबर November 30
दिसंबर December 31

Filed Under: हिन्दी

Reader Interactions

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

CATEGORIES

  • —— Class 6 Notes ——
  • —— Class 7 Notes ——
  • —— Class 8 Notes ——
  • —— Class 9 Notes ——
  • —— Class 10 Notes ——
  • —— NCERT Solutions ——

© 2016 - 2026 · Disclaimer · Privacy Policy · About Us · Contact Us · Metro Routes & Fares