• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar

Class Notes

Free Class Notes & Study Material

  • Class 1-5
  • Class 6
  • Class 7
  • Class 8
  • Class 9
  • Class 10
  • Class 11
  • Class 12
  • NCERT SOL
  • Ref Books
Home » General Knowledge » Hindi » भारत के राज्य और उनकी राजधानी

भारत के राज्य और उनकी राजधानी

📋 Contents

  • 1 राज्य किसे कहते हैं ?
  • 2 राजधानी किसे कहते हैं ?
  • 3 भारत के राज्य और उनकी राजधानी की सूची
  • 4 केंद्र शासित प्रदेश किसे कहते हैं ?
  • 5 भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी की सूची

राज्य किसे कहते हैं ?

राज्य उस संगठित इकाई को कहते हैं जो एक शासन (सरकार) के अधीन हो जैसे भारत में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क इत्यादि को राज्य कहते हैं। दुनिया के अधिकांश लोग किसी न किसी राज्य के नागरिक हैं।

राजधानी किसे कहते हैं ?

राजधानी शब्द का तात्पर्य किसी प्रांत या राज्य या देश का वह भू क्षेत्र से होता है और इसी क्षेत्र से उसकी शासन व्यवस्था संचालित भी होती है लेकिन राजधानी देश के अंदर होनी आवश्यक होती है और साथ ही देश व राज्य की सरकार के सभी विभाग उसी नगर में होना जरूरी है ताकि ऐसा करने से सरकार अपने सभी कार्य राजधानी से सरलता पूर्वक कर सके।

जिस स्थान से पुरे देश की व्यवस्था संचालित की जाती है या जहाँ से शासन चलता है उस स्थान को ही राजधानी कहा जाता है और वहीं उप राजधानी की बात करे तो देश की अर्थव्यस्था या व्यापार को चलाने वाले मुख्य शहर को उप राजधानी कहा जा सकता है।

भारत में कितने राज्य हैं ?

वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

भारत के राज्य और उनकी राजधानी की सूची

भारत के राज्य और उनकी राजधानियाँ इस प्रकार हैं :-

क्रमांक राज्य राजधानी
1 अरुणाचल प्रदेश इटानगर
2 असम दिसपुर
3 आंध्र प्रदेश विशाखापत्तनम, अमरावती, कर्नूल
4 उड़ीसा भुवनेश्वर
5 उत्तर प्रदेश लखनऊ
6 उत्तराखंड देहरादून
7 कर्नाटक बेंगलुरु
8 केरल तिरुवनंतपुरम
9 गुजरात गांधीनगर
10 गोवा पणजी
11 छत्तीसगढ़ रायपुर
12 झारखंड रांची
13 तमिलनाडु चेन्नई
14 तेलंगाना हैदराबाद
15 त्रिपुरा अगरतला
16 नागालैंड कोहिमा
17 पंजाब चंडीगढ़
18 पश्चिम बंगाल कोलकाता
19 बिहार पटना
20 मणिपुर इंफाल
21 मध्य प्रदेश भोपाल
22 महाराष्ट्र मुंबई
23 मिजोरम आइजोल
24 मेघालय शिलांग
25 राजस्थान जयपुर
26 सिक्किम गंगटोक
27 हरियाणा चंडीगढ़
28 हिमाचल प्रदेश शिमला

केंद्र शासित प्रदेश किसे कहते हैं ?

केंद्र शासित प्रदेश से तात्पर्य उन प्रदेशो से है जिनको कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण अन्य राज्यो में ना मिलाकर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। केन्द्र शासित प्रदेशों में सीधे सीधे केन्द्र सरकार का शासन होता है। भारत का राष्ट्रपति हर केन्द्र शासित प्रदेश में एक सरकारी प्रशासक या उप राज्यपाल नियुक्त करता है। जैसे चंडीगढ़, लक्षद्वीप और दिल्ली इत्यादि।

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी की सूची

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानियाँ इस प्रकार हैं :-

क्रमांक केंद्र शासित प्रदेश राजधानी
1 अंडमान-निकोबार पोर्ट ब्लेयर
2 चंडीगढ़ चंडीगढ़
3 जम्मू-कश्मीर जम्मू और श्रीनगर
4 दमन और दीव दमन
5 दादर व नगर हवेली सिलवासा
6 दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) नई दिल्ली
7 पुदुचेरी पुदुचेरी
8 लक्षद्वीप कवारत्ती

Filed Under: General Knowledge, Hindi

Reader Interactions

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

CATEGORIES

  • —— Class 6 Notes ——
  • —— Class 7 Notes ——
  • —— Class 8 Notes ——
  • —— Class 9 Notes ——
  • —— Class 10 Notes ——
  • —— NCERT Solutions ——

© 2016 - 2026 · Disclaimer · Privacy Policy · About Us · Contact Us · Metro Routes & Fares